कविता लिखी नहीं जाती,स्वतः लिख जाती है…

Showing posts with label प्यार. Show all posts
Showing posts with label प्यार. Show all posts

Tuesday, 14 February 2012

तीखा है प्यार

तीखा है प्यार,असर कितना मीठा
घुलती हुई गुड़ की ढली के जैसा
न सख़्त है बहुत न बेहद नरम
ज़रा सी ताप-पिघल जाता है प्यार।
जाने कहाँ से उपजता,अहसास है
बीज है न बेढ़,न कोई खाद है
फिर भी लहलहाती फसल है प्यार।
ग़म आँखें भी हैं,कभी खुशी नम
हर ज़ख़्म पे लगे चाहत का मरहम
तासीर वेदना की घटाता है प्यार।
तूफ़ाँ भी कम है,हलचल-ए-इश्क में
रूह से जिस्म तक बवंडर का रुख़
एक क्षण में बदल देता है प्यार।
तीखा है प्यार-असर कितना मीठा…

Sunday, 29 January 2012

प्यार एक भ्रम है


प्यार एक मात्र भ्रम है इससे अधिक कुछ नहीं,हाँ सभी को इसका अलग-अलग ग़ुमां ज़रूर होता है। कोई प्यार में बावरा हुआ जाता है कोई प्यार में खुद को तलाशता है। प्यार भी एक बार नहीं बार-बार होता है क्योंकि भ्रम जीवन में अनेकानेक बार होते ही हैं,या यूँ कह लें कि जीवन स्वयं ही भ्रम है तो भी कुछ अधिक न होगा। प्यार में जीने-मरने वाले भरे पड़े हैं और उन्हें आप गलत भी नहीं ठहरा सकते क्योंकि यही तो उनका भ्रम है और वो इससे ग्रसित। प्यार से बड़ा वायरस आज तक नहीं फैला जो दिखता तो नहीं लेकिन आपको कब डस लेता है आप समझ ही नहीं पाते। आप सही गलत सब प्यार की नज़र से देखते हैं और यही भ्रम आपको खोखला करता चला जाता है,पूरी तरह।
भ्रम हुआ,कि प्यार हुआ किंतु यही यदि दूसरे को नहीं हुआ तो भी मन दुखी और यदि हो गया तो फिर उसकी शिकायतों से दुखी। प्यार में यदि एक गुलाब भी मिला,दिल में पूरी क्यारी खिल जाती है और यदि नहीं तो बबूल के कांटे सीने पे बिछ जाते हैं। गज़ब का है ये भ्रम जो लोगों को कभी हँसाता-कभी रुलाता बल्कि एक कठपुतली सा नचाता है।
‘हमें तुमसे प्यार है,तुम न मिले हम जी न सकेंगे’ पर फिर भी जीते हैं और यदि तुम मिल गए तो पूरा जीवन कोसेंगे कि इससे तो बेहतर था हम मिलते ही नहीं,एक भ्रम तो रहता कि हम मिल न सके। प्रेम रूपी वायरस पहले आपको मज़बूत बनाने का भ्रम दिखाता है फिर धीरे-धीरे आपको अपने अधीन कर कमज़ोर करता जाता हैऔर आप फिर भी उसी भ्रम के पीछे भागते रहते हैं जिसका कोई अंत नहीं कोई वजूद नहीं। ‘प्यार बाँटते चलो’गाना सुनना अच्छा तो लगता है किंतु यथार्थ के धरातल पर सच्चाई से बहुत दूर क्योंकि किसी को भ्रमित करने से बेहतर होगा कि ‘ज़िंदगी जीते चलो’की तर्ज़ पर ही लोगों का हौसला बढ़ाया जाए।
“ऐ ज़िंदगी तेरे ग़म से डर लगता नहीं अब
बस ख़ुदा के लिए हमसे ‘प्यार’ मत करना।”दिसम्बर 11, 2011

शायराना अंदाज़-4

“तुझसे प्यार तो नहीं,फिर ये दर्द क्यों है
है रोज़ की ख़बर,फिर फ़िक्र क्यों है
समझ नहीं आता सुनूं तुझे,या तेरी खा़मोशी को
तू कहता कुछ,खा़मोशी का सबब कुछ और क्यों है”
अक्टूबर 30, 2011

शायराना अदांज़-1

आसां न होगा राहे इश्क पे चलना
पर हो गया जब,फिर क्या गिला करना,
रोके कब रुका है राहगीरों के इश्क
गज़ब का अहसास है किसी से प्यार करना।

सितम्बर 24, 2011

तुम्हारी याद भी हमदम

तुम्हारी याद भी हमदम
हमें हर पल सताती है
तुम्हारी चाह भी हमदम
हमें हर पल रुलाती है
तुम्हारे प्यार की खुशबू
ये सांसें चल ही जाती हैं
तुम्हारी सांसों की गरमी
हमें पिघला ही जाती है
तुम्हारी धड़कन की आवाज़
रूह में समा ही जाती है
क्यूँ इतना याद आते हो
जब कि हो नहीं तुम दूर
फिर भी प्यार बन कर तुम
हमें हर पल लुभाते हो
तुम्हारे हम सदा से हैं
यही धुन गुनगुनाती है
हमारे दिल की धड़कन भी
तुम्हे पहचान जाती है
कभी खुद से पूछना हमदम
धड़कन नाम किसका बताती है…

अगस्त 30, 2011